ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। श्री रामलीला के अष्टम दिवस अगस्त मुनि आगमन, पंचवटी, सूर्पनखा नासिक छेदन, खरदूषण वध आदि लीलाओं का सुंदर व अलौकिक मंचन किया गया व्यास पुष्कर दत्त शास्त्री द्वारा रामचरितमानस का सुंदर प्रस्तुतीकरण किया गया।
रामलीला में आज व्यास पूजन विनीत अग्रवाल, योगेश शर्मा, तनुज गुप्ता ने किया।
रामलीला समिति के सदस्यों में विवेक कश्यप, अतुल अग्रवाल, भवानी शंकर, अमित जोशी आदि ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया।
आज की सेवा में आकृति समिति, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल महिला प्रकोष्ठ, पंजाबी वूमेंस क्लब, ऑल इंडिया वूमेन्स कॉन्फ्रेंस, पुनर्नवा महिला समिति, एन.सी.डब्ल्यू.डी.सी. संस्था की सेवा रही।
इस अवसर पर आशा शुक्ला, सीमा देवल, शर्मिला मिश्रा, शांति जीना, लता बोरा, चंपा त्रिपाठी, विमला सांगुड़ी, अर्चना गुलाटी, कनिका वासुदेवा आदि लोग उपस्थित रहे।
कल को शबरी आश्रम, श्री राम सुग्रीव मित्रता, बाली वध होगा श्री रामलीला संचालन समिति द्वारा सभी भक्तों से आग्रह किया गया कि यह रामलीला केवल मनोरंजन नहीं, अपितु धर्म, मर्यादा और संस्कृति की जीवंत पाठशाला है।

 भक्तजनों से विनम्र आग्रह है कि सपरिवार पधारकर मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी की पावन लीला के मंचन का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करें तथा अपने बालक-बालिकाओं को भी अवश्य लेकर आएँ, जिससे वे भारतीय संस्कृति एवं जीवन-मूल्यों से परिचित होकर प्रेरणा प्राप्त कर सकें।

यह भी पढ़ें :  एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देश पर हल्द्वानी में सख्ती, ‘ऑपरेशन रोमियो’ से अराजक तत्वों पर वार,रातभर चला ‘ऑपरेशन रोमियो’, नशा और हुड़दंग करने वालों पर कसा शिकंजा

You missed

error: Content is protected !!