ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल। शहर के तल्लीताल स्थित धोबीघाट क्षेत्र में होलिका दहन के लिए चयनित सार्वजनिक स्थल पर वॉशिंग मशीन रखने को लेकर विवाद खड़ा हो गया।

पहले रात में शुरू हुआ विवाद अगले दिन बढ़कर सांप्रदायिक रंग लेने लगा। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सूझबूझ से स्थिति को संभालते हुए मामला शांत करा दिया।

जानकारी के अनुसार तल्लीताल धोबीघाट क्षेत्र में स्थानीय लोगों द्वारा सोमवार को होलिका दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। देर रात जब लोग आयोजन स्थल पर पहुंचे तो वहां क्षेत्र में रहने वाले एक धोबी द्वारा वॉशिंग मशीन रखी हुई मिली। लोगों ने उससे मशीन हटाने को कहा, लेकिन उसने मना कर दिया, जिससे विवाद शुरू हो गया। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह लोगों को समझाकर मामला शांत कराया।

मंगलवार दोपहर जब लोगों ने उसी सार्वजनिक स्थल पर फिर से वॉशिंग मशीन रखी देखी तो माहौल दोबारा गरमा गया। देखते ही देखते क्षेत्र के लोग एकत्रित हो गए और विवाद बढ़ने लगा।

लोगों का आरोप था कि होली के त्योहार में खलल डालने के उद्देश्य से जानबूझकर सार्वजनिक रास्ते पर मशीन रखी गई है। वहीं आरोपित युवक का कहना था कि वह पिछले कई वर्षों से उसी स्थान पर मशीन रखता आ रहा है।

स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर थाने पहुंचा दिया, जिसके बाद माहौल शांत हुआ।

तल्लीताल थानाध्यक्ष मनोज नयाल ने बताया कि सोमवार रात पुलिस ने मोहम्मद रफी को सार्वजनिक स्थल से मशीन हटाने के निर्देश दिए थे, लेकिन इसके बावजूद अगले दिन मशीन फिर रास्ते पर रखी मिली। इस पर उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 172 के तहत कार्रवाई करते हुए हिरासत में लिया गया है।

यह भी पढ़ें :  कर्तव्य के बीच रंगों की बौछार : एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी की अगुवाई में पुलिस परिवार ने साझा की खुशियाँ, कमिश्नर–आईजी–डीएम भी हुए शामिल
error: Content is protected !!