नैनीताल। विकास खण्ड ओखलकाण्डा स्थित ग्राम सुनकोट निवासी एवं पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नैनीताल चतुर सिंह बोरा को उत्तराखंड राज्य किसान आयोग का सदस्य नामित किए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है।
सदस्य नामित होने पर बोरा ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल डब्बू, सांसद एवं जिला अध्यक्ष भाजपा सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया।
बोरा ने कहा कि यह दायित्व किसानों की समस्याओं के समाधान, कृषि विकास को गति देने तथा सरकार की किसान हितैषी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने का सुनहरा अवसर है।
उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करते हुए किसानों की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाएंगे।
उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में उत्तराखंड में कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए अनेक महत्वपूर्ण पहल की जा रही हैं और वे इन योजनाओं का लाभ प्रत्येक किसान तक पहुंचाने के लिए सतत प्रयासरत रहेंगे।














