ब्रेकिंग न्यूज़
अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर एसएसबी की भव्य साइकिल रैली, रानीखेत में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूकहल्द्वानी : ओखलकांडा के अजय महरा बने परमाणु ऊर्जा विभाग में वैज्ञानिक, ऑल इंडिया चयन से बढ़ाया उत्तराखंड का मानकप्तान मंजूनाथ का क्लियर मैसेज—जनपद में अपराध नहीं चलेगा, कुशल रणनीति से लालकुआं पुलिस को सफलता एक साथ 7 चोरियों का पर्दाफाश, 32 FIR वाला हिस्ट्रीशीटर और उसका 13 FIR वाला साथी राजू गिरफ्तार, 2 लाख से ज्यादा नगदी, मोबाइल व बाइक बरामदकेन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से ‘खेत बचाओ अभियान’ का किया आगाज, किसानों के लिए 369.66 करोड़ की योजनाओं की सौगातभीमताल के नेटवर्क विहीन गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकात
खबर शेयर करे -

प्रेम प्रसंग में विवाद के बाद युवक ने खुद को गोली मारी, क्षेत्र में हड़कंप 

एकतरफा प्यार की सनक, पहले युवती को पीटा फिर भागते-भागते युवक ने खुद को मारी ली गोली हुई मौत

हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक ने खुद को गोली मार ली। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, जमालपुर खुर्द क्षेत्र में Uttar Pradesh के फैजाबाद निवासी एक युवती अपनी बहन के यहां रह रही थी और हरिद्वार के औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत थी।

सोमवार सुबह वह अपने किराए के मकान से फैक्ट्री के लिए निकली थी। इसी दौरान रास्ते में युवक ने उसे रोक लिया, जहां दोनों के बीच कहासुनी हुई जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इसके बाद युवक मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद पीड़िता ने गैस प्लांट पुलिस चौकी में सूचना दी, जिस पर पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी।

मामले में एसपी सिटी Abhay Singh ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने तकनीकी सहायता से युवक की लोकेशन ट्रेस की, जहां वह मृत अवस्था में मिला। मौके से एक अवैध हथियार भी बरामद किया गया है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : ओखलकांडा के अजय महरा बने परमाणु ऊर्जा विभाग में वैज्ञानिक, ऑल इंडिया चयन से बढ़ाया उत्तराखंड का मान

You missed

error: Content is protected !!