ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

भीमताल/ओखलकांडा। सामाजिक कार्यकर्ता प्रमोद कोटलिया व मदन नौलिया ने मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर ओखलकांडा विकासखंड को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि ओखलकांडा विकास खण्ड में लम्बे समय से बारिश न होने के  कारण ओखलकांडा विकासखंड में किसानो के गेहूं के खेत सूख कर चौपट हो चुके हैं।

जिससे किसानों में निराशा है। उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।  बारिश न होने के कारण किसानों कि फसल पूर्ण रुप से नष्ट हो चुकी है यहां के किसान फसल -पर निर्भर  है। फसल नष्ट होने के किसानों की आजीविका में  पर  प्रभाव पड रहा है।

वर्तमान में गेहू एवं आलू सहित अन्य फसलों में बारिश न होने के कारण नष्ट हो चुकी है।क्षेत्र वासियों ने  ओखलकांडा विकास खंड को सूखा घोषित करने की मांग की है।

  ओखलकांडा  विकास खंड को सूखा ग्रस्त घोषित कर उचित मुआवजा एवं बीज उपलब्ध करवाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : मृतक के वाहन से मोबाइल व सोने की अंगूठी चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार
error: Content is protected !!