नैनीताल में राष्ट्रीय स्वस्थ्य मिशन के तहत शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने रैमजी हॉस्पिटल के सभागार में प्रेस वार्ता की,तम्बाकू नियंत्रण पर जागरूक किया
रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला
नैनीताल। रेमजी हॉस्पिटल के सभागार में प्रेस वार्ता के दौरान सीएमओ डॉ. हरीश पंत ने कहा कि हर विभाग को तम्बाकू नियंत्रण पर जागरूक किया जाता है, तम्बाकू बेचने वाले दुकानों का लाइसेंस होना आवश्यक है।
स्कूल के नजदीक कही तम्बाकू की बिक्री ना हो। कहा की ड्रग का नशा पहले धूम्रपान और तम्बाकू से शुरू होता है। बताया की तम्बाकू कंट्रोल मिशन सरकार ने लागू किया है, बच्चों कों तम्बाकू से दूर किया जाएं।
कहा की तम्बाकू के लिए वेंटर लागू किया जाएं। अस्पताल, स्कूल आदि में तम्बाकू का सेवन नही किया जाना चाहिए।
स्कूल के असपास कोई तम्बाकू कि दुकान नही है अगर किसी स्कूल परिसर के नजदीक तम्बाकू की बिक्री पाई जाती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई कि जाएगी।
जो लोग नशीला प्रदार्थ बेच रहें है वो लोगों के अंदर जहर घोलने का काम कर रहें है।





