ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सैनिकों संग दीपावली मनाई और उनके जज्बे को सलाम किया।

वहीं मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर जवानों में हर्ष की लहर दौड़ पड़ी।
शुक्रवार को बनबसा में आयोजित कार्यक्रम में वीर सैनिकों व पूर्व सैनिकों को दीपावली की बधाई दी और वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सैनिक घर से दूर रहकर देश की सुरक्षा में तैनात रहते हैं। ऐसे में उनके बीच आकर दीपावली मनाना सौभाग्य की बात है। उन्होंने एसएसबी व सीआईएसएफ के जवानों एवं पूर्व सैनिकों से भी भेंट की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्व के दिन घर-परिवार से दूर रहना कर्तव्यनिष्ठा की पराकाष्ठा है। यदि पूरे देश के लोग दीपावली मना रहे हैं और वह निश्चित तौर पर सुरक्षित हैं तो यह हमारे जवानों की बदौलत हैं, जो 24 घंटे देश की सीमा पर तैनात हैं।

देश की सीमाओं पर वीर जवान अपनी जान की बाजी लगा कर अपने कर्तव्यों का बखूबी पालन कर रहे है। इन्हीं जवानों की बदौलत हम देश में चैन की सांस ले पा रहे हैं।

दीपावली पर्व पर अपने परिवार से दूर रहने के बावजूद उनके उत्साह में कोई कमी नहीं है। मुझे जवानों की बीच रहकर अपार खुशी हो रही है। आप सभी का उत्साह देखकर मेरे अंदर भी नई ऊर्जा का संचार हो रहा है।

उन्होंने कहा कि इस बार की दीपावली बेहद खास है। वर्षों बाद यह पहला अवसर है जब भगवान श्रीराम अपने महल में विराजमान हैं, यह सभी के लिए गर्व की बात है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड के बलिदानी सैनिकों के परिजनों को मिलने वाली 10 लाख रुपये की धनराशि को बढ़ाकर 50 लाख रुपये करने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर बन रहा है।

यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते चरमराई नगर की सफाई व्यवस्था

You missed

error: Content is protected !!