ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का FTI परिसर में भाजपा विधायकों व पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने FTI सभागार में लोक निर्माण विभाग पेयजल ऊर्जा सहित विभिन्न विभागों की अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने जल जीवन मिशन के कार्यों को जल्द पूरा किए जाने और हल्द्वानी शहर और उसके आसपास के क्षेत्र में चल रही कई प्रस्तावित योजनाओं में गुणवत्तापूर्ण कार्य किए जाने के निर्देश दिए।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिटी फॉरेस्ट का अवलोकन किया। मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि प्रदेश का संपूर्ण विकास हो इसके लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

हल्द्वानी और उसके आसपास के क्षेत्र के लिए भी अधिकारिजयों को यही निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा भू कानून पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार सशक्त भू कानून लाने जा रही है।

बाहरी व्यक्तियों द्वारा उल्लंघन करते हुए खरीदी गई जमीनों पर कार्रवाई शुरू हो गई है।

इसके अलावा हल्द्वानी में मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद मीडिया सेंटर अब तक न बनने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मीडिया सेंटर के लिए भूमि तलाशी जा रही है जल्द भव्य मीडिया सेंटर बनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 28 जून 2017

You missed

error: Content is protected !!