ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

अयोध्या मे राम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर चिलियानौला में एक भव्य राममय वातावरण का आयोजन किया गया।

रिपोर्टर – बलवंत सिंह रावत

रानीखेत। जहां आज के दिन संपूर्ण जगत अयोध्या मे राम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर राममय हो रहा है। वही इसी क्रम मे रानीखेत व चिलियानौला में एक भव्य राममय वातावरण का आयोजन किया गया।

जिसमें क्षेत्रीय विधायक डाँक्टर प्रमोद नैनवाल ने प्रतिभाग किया। वही जवाहर नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत के बच्चों द्वारा छोलिया नृत्य के माध्यम से इस राममय वातावरण को यादगार बना दिया।

अयोध्या मे राम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के इस पावन अवसर पर हरड़ा देवी मन्दिर, शिव मन्दिर के साथ हैड़ाखान मंदिर परिसर में भव्य दीप यज्ञ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यकम मे सर्वप्रथम सभी राम भक्त हैड़ाखान मंदिर प्रागण में एकत्रीकरण हुए। तत्पश्चात मातृ शक्ति के साथ राम भक्तों द्वारा कलश यात्रा निकाली गई।

कलश यात्रा हैड़ाखान मंदिर परिसर से शुरू होकर दो शाखाओं में विभक्त हुई। एक शाखा चिलियानौला शिव मन्दिर प्रागण में परिक्रमा के उपरांत चिलियानौला बाजार होते हुए शक्ति चौक तक पहुंची व दूसरी शाखा राम दरबार की भव्य शोभा यात्रा के साथ स्टेट बैंक होते हुए शक्ति चौक पहुची। जिसके बाद शाखा संयुक्त रूप से मिलकर हरड़ा देवी मंदिर तक पहुंची।

जिसके बाद हरड़ा देवी मंदिर में सभी राम भक्तो को जलपान कराया गया। जलपान के उपरांत राम भक्तो द्वार राम दरबार में सुंदरकांड व मातृशक्ति द्वारा राम भजन सम्पन्न हुआ। भजन संध्या के उपरांत द्वीप यज्ञ एवं प्रसाद वितरण किया गया।

प्रसाद वितरण के बाद सभी राम भक्तों का पुनः हैड़ाखान मंदिर परिसर में पहुचने के साथ हैड़ाखान मंदिर परिसर और चिलियानौला शिव मंदिर परिसर में भव्य द्वीप यज्ञ आयोजित किया गया। जिसके पश्चात सायंकाल हैड़ाखान आश्रम परिसर में भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर ज्योति शाह मिश्रा, गिरिश भगत, उमेश.पंत, ललित मेहरा, दीपक करगेती, मदन कुवार्बी, जीवन कुवार्बी, रोहित शर्मा, अरुण रावत, कमलेश बोरा, प्रकाश कुवार्बी, सतीश चन्द्र सिंह नेगी, नवीन कुवार्बी, भगत सिह बिष्ट, पावस जोशी, तरुण जोशी सहित क्षेत्र के अनेको राम भक्त उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  भीमताल विधानसभा में राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु का जनसंपर्क तेज, 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर शुरू हुई चर्चाएं
error: Content is protected !!