ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत हुआ ध्वजारोहण, मनोज पाठक ने विद्यार्थियों को दिलाया राष्ट्रनिर्माण का संकल्पकुमाऊँ विश्वविद्यालय में ‘एंजेल इन्वेस्टर्स एंड वेंचर कैपिटल फंडिंग’ विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान, 50 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सामानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात करना कमजोरी नहीं, जागरूकता और साहस की निशानी: प्रो. नीता बोरानगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने DRM वीना सिन्हा से लालकुआं की जनसमस्याओं पर की वार्ता, रेलवे क्रॉसिंग पुल और टेंपो स्टैंड का मुद्दा उठादिल्ली में सांसद अनिल बलूनी से गौरव गोस्वामी ने की शिष्टाचार मुलाकात, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन
खबर शेयर करे -

नैनीताल। स्नो व्यू सात नंबर क्षेत्र के एक नागरिक शिष्टमंडल ने सभासद जितेंद्र पांडे के नेतृत्व में गुरुवार को कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत से मुलाकात कर पॉलीटेक्निक चुंगी मार्ग पर बोरा प्वाइंट के निकट हुए भू-धंसाव के स्थायी समाधान और संबंधित प्रस्ताव को शासन से अनुमोदित कराने की मांग की।

शिष्टमंडल ने बताया कि विगत वर्ष सड़क पर हुए भू-धंसाव के कारण मार्ग बाधित हो गया था, जिससे स्कूली बच्चों, स्थानीय निवासियों तथा आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को प्रतिदिन भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने मार्ग के शीघ्र पुनर्निर्माण और सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग उठाई।

इस पर आयुक्त दीपक रावत ने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर शासन से मंजूरी प्राप्त की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि मार्ग के सुचारु होने के बाद इसे केवल आवश्यक सेवाओं के लिए खोला जाएगा, जबकि व्यावसायिक गतिविधियों हेतु मार्ग पूरी तरह बंद रहेगा। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था के पालन की जिम्मेदारी स्थानीय लोगों की भी होगी।

शिष्टमंडल ने आयुक्त को ज्ञापन सौंपने के साथ ही विभिन्न परियोजनाओं में शामिल पौधों के फ्लायर भी भेंट किए। इस अवसर पर सभासद मुकेश जोशी (मंटू), डीएसए महासचिव मनोज जोशी, दीपक कुमार (भोलू), नारायण सिंह कार्की, गिरीश भट्ट, एडवोकेट सुयाल, नवीन भट्ट तथा कूटा अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड की 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और पोषण में उत्कृष्ट सेवाओं का मिला पुरस्कार

You missed

error: Content is protected !!