ब्रेकिंग न्यूज़
सेवानिवृत्त नैनीताल बैंक कर्मियों ने विद्यालय को भेंट किया वाटर डिस्पेंसर, विद्यार्थियों को मिलेगी शीतल व स्वच्छ पेयजल की सुविधाउत्तराखंड में बारिश का कहर: चारधाम और हेमकुंड यात्रा पर रोक, 111 सड़कें बंद; आठ जिलों में ऑरेंज अलर्टभीमताल : कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुरुमाने बैंड–मल्ला गहना मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का किया शिलान्यास, ग्रामीणों को बेहतर सड़क की सौगातरुद्रपुर गैंगरेप केस: घटनास्थल से लौटते समय भागने लगे दो आरोपी, पुलिस और भीड़ ने दौड़ाकर पकड़ा; पुलिस ने लठियाया भीड़ ने जमकर पीटा, कोर्ट ने भेजा जेलनंदा की चौकी में 12 घंटे के भीतर बहाल हुआ आवागमन,मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर युद्धस्तर पर चला मरम्मत अभियान
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी में भीषण गर्मी में सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी वह एसडीएम पैदल पहुंचे कार्यालय, ‘नो व्हीकल डे’ पर दिया ईंधन संरक्षण का संदेश

हल्द्वानी।  ईंधन संरक्षण और पर्यावरण बचाने के उद्देश्य से शनिवार को जनपद स्तर पर ‘नो व्हीकल डे’ मनाया गया। जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देश पर अधिकारियों और कर्मचारियों को निजी वाहनों का कम से कम उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

इसी क्रम में सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी अपने आवास से सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय तक करीब दो किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचे। उनके साथ एसडीएम भी पैदल चलते नजर आए। भीषण गर्मी और हीट वेव के बावजूद अधिकारियों ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

रास्ते में सिटी मजिस्ट्रेट ने आमजन से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। कई लोगों ने सड़क, सफाई और पेयजल से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं, जिनके समाधान का भरोसा भी दिया गया।

पत्रकारों से बातचीत में सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और ईंधन की खपत को देखते हुए सभी लोगों को सप्ताह में कम से कम एक दिन निजी वाहन का प्रयोग बंद करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि छोटी दूरी के लिए पैदल चलने या साइकिल का उपयोग करने से न केवल ईंधन की बचत होगी बल्कि पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा।

प्रशासन की इस पहल को लोगों ने सकारात्मक कदम बताते हुए सराहा। अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि वे भी ‘नो व्हीकल डे’ अभियान में सहभागी बनकर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें।

यह भी पढ़ें :  कारगिल विजय दिवस पर माजकोट के शहीद केवलानंद द्विवेदी को भावभीनी श्रद्धांजलि, वीरगाथा सुन भावुक हुए ग्रामीण

You missed

error: Content is protected !!