हल्द्वानी। भारतीय स्टेट बैंक काठगोदाम शाखा द्वारा एसबीआई जनरल पर्सनल एक्सीडेंटल इंश्योरेंस योजना के अंतर्गत 20 लाख रुपये का बीमा क्लेम सेटल किया गया।
इस अवसर पर काठगोदाम शाखा के शाखा प्रबंधक हेमंत पुजारी एवं एसबीआई जनरल के जोनल हेड दीपेश पंत ने लाभार्थी नीमा तिवाड़ी को 20 लाख रुपये का चेक प्रदान किया।
इस मौके पर नीमा तिवाड़ी ने भारतीय स्टेट बैंक काठगोदाम शाखा एवं एसबीआई जनरल इंश्योरेंस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्लेम का निपटान बहुत ही सरल, पारदर्शी एवं बिना किसी परेशानी के हुआ।
शाखा प्रबंधक हेमंत पुजारी ने बताया कि एसबीआई जनरल इंश्योरेंस की विभिन्न बीमा योजनाएं ग्राहकों को आकस्मिक परिस्थितियों में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती हैं।
उन्होंने ग्राहकों से अपील की कि वे अपने और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए दुर्घटना बीमा योजनाओं का लाभ अवश्य लें।





