ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत हुआ ध्वजारोहण, मनोज पाठक ने विद्यार्थियों को दिलाया राष्ट्रनिर्माण का संकल्पकुमाऊँ विश्वविद्यालय में ‘एंजेल इन्वेस्टर्स एंड वेंचर कैपिटल फंडिंग’ विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान, 50 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सामानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात करना कमजोरी नहीं, जागरूकता और साहस की निशानी: प्रो. नीता बोरानगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने DRM वीना सिन्हा से लालकुआं की जनसमस्याओं पर की वार्ता, रेलवे क्रॉसिंग पुल और टेंपो स्टैंड का मुद्दा उठादिल्ली में सांसद अनिल बलूनी से गौरव गोस्वामी ने की शिष्टाचार मुलाकात, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन
खबर शेयर करे -

देहरादून। दिल्ली दौरे से लौटे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उनका यह निजी दौरा था। इसमें मंत्रिमंडल पर बात नहीं हुई।

मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार मीडियाकर्मियों से बातचीत कर रहे थे। सीएम ने कहा कि उन्हें नई दिल्ली में कुछ समारोह में शामिल होना था। मंत्रिमंडल को लेकर उनकी कोई बातचीत नहीं हुई।

बता दें कि पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफा देने के बाद मंत्रिमंडल में विस्तार की संभावनाएं जताई जा रही थीं।

कहा जा रहा था कि नए मंत्रिमंडल के गठन के लिए मुख्यमंत्री नई दिल्ली का दौरा कर केंद्रीय नेताओं से चर्चा करेंगे। सीएम दिल्ली गए तो इन अटकलों को बल मिला।

हालांकि नई दिल्ली में वह एक केंद्रीय मंत्री के पुत्र के विवाह रात्रि भोज में शामिल हुए थे। बुधवार को वह केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के पिता के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके गुरुग्राम स्थित आवास पर गए थे।

बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री लौट आए। हेलीपेड पर मीडियाकर्मियों ने मुख्यमंत्री से पूछा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव के उत्तराखंड में बाहर के लोगों के जमीन खरीदने के रोक को लेकर सवाल उठाया है।

इसके जवाब में सीएम ने कहा कि यदि कोई राज्य में निवेश करना, स्थानीय युवाओं को रोजगार देना चाहता है, उसका राज्य में स्वागत है। लेकिन कोई राज्य में जमीनों को खुर्द-बुर्द करेगा तो कानून अपना काम करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में जमीनों की बंदरबांट होती रही है।

जिस प्रायोजन से राज्य में जमीन खरीदी गई, उसका उपयोग नहीं किया गया। ऐसे मामलों में सैकड़ों एकड़ भूमि सरकार में निहित की गई है।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 2 अगस्त 2026

You missed

error: Content is protected !!