ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में राशन कार्ड बनवाना हुआ आसान, अब घर बैठे करें ऑनलाइन आवेदन; अपात्र कार्डधारकों पर भी सख्त कार्रवाईसेवानिवृत्त नैनीताल बैंक कर्मियों ने विद्यालय को भेंट किया वाटर डिस्पेंसर, विद्यार्थियों को मिलेगी शीतल व स्वच्छ पेयजल की सुविधाउत्तराखंड में बारिश का कहर: चारधाम और हेमकुंड यात्रा पर रोक, 111 सड़कें बंद; आठ जिलों में ऑरेंज अलर्टभीमताल : कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुरुमाने बैंड–मल्ला गहना मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का किया शिलान्यास, ग्रामीणों को बेहतर सड़क की सौगातरुद्रपुर गैंगरेप केस: घटनास्थल से लौटते समय भागने लगे दो आरोपी, पुलिस और भीड़ ने दौड़ाकर पकड़ा; पुलिस ने लठियाया भीड़ ने जमकर पीटा, कोर्ट ने भेजा जेल
खबर शेयर करे -

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बेलबाबा फिटनेस सेंटर पर कमिश्नर का छापा, भाग खड़े हुए दलाल, आरटीओ को नोटिस

रिपोर्टर : नरेश सिंह बिष्ट 

हल्द्वानी।  गुरुवार को कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बेल बाबा स्थित गाड़ियों के फिटनेस सेंटर पर छापेमारी की।

आरटीओ की देखरेख में संचालित होने वाले फिटनेस सेंटर में कमिश्नर के छापे की खबर से हड़कंप मच गया देखते ही देखते सारे दलाल वहां से भाग खड़े हुए।

कुमाऊं कमिश्नर ने जब वहां काम करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों से पूछताछ की तो कोई भी ठीक से जवाब नहीं दे पाया।

इसके बाद फिटनेस सेंटर के संचालन में आरटीओ की भूमिका पर भी सवाल उठे। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बदहाल व्यवस्था को देखते हुए वहां मौजूद वाहन चालकों से पूछताछ की तो पता चला कि यहां लंबे समय से ओवररेटिंग और दलाली का बोलबाला है।

जब यह फिटनेस सेंटर आरटीओ के अधीन चलता है उसके बावजूद आरटीओ ने कभी यहां औचक निरीक्षण नहीं किया इस वजह से कमिश्नर ने नाराजगी जताते हुए आरटीओ को नोटिस भी जारी किया है।

कुमाऊं कमिश्नर ने कहा कि भ्रष्टाचार बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश हैं कि जहां जनता के काम होते हैं वहां लगातार मॉनिटरिंग होनी चाहिए लेकिन आरटीओ द्वारा मॉनिटरिंग नहीं की गई इसके लिए उनको नोटिस दिया जा रहा है।

इसके अलावा ओवर रेटिंग की शिकायत पर पूरे 1 महीने का डाटा चेक करने के निर्देश कुमाऊं कमिश्नर द्वारा दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : रेत से भरे डंपर में दबकर युवक की दर्दनाक मौत, नहर निर्माण स्थल पर शव मिलने से मचा हड़कंप

You missed

error: Content is protected !!