ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। राज्य में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था और चरमराई शिक्षा व्यवस्था के साथ ही छात्र संघ चुनाव न कराए जाने को लेकर कांग्रेस ने स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और उनका पुतला दहन किया।

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश और कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल छीमवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधपार्क को में प्रदर्शन किया।

इस दौरान उन्होंने राज्य में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था और बदहाल शिक्षा व्यवस्था के लिए मंत्री धन सिंह रावत को जिम्मेदार ठहराते हुए सरकार के ऊपर आरोप लगाए कि आखिर सरकार और शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत छात्र संघ चुनाव कराने से क्यों डर रहे हैं।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में शादी समारोह से 7.75 लाख के गहने चोरी, महिला गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला राज

You missed

error: Content is protected !!