ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। कांग्रेस जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर राज्य में प्रस्तावित विधानसभा सत्र की समय सीमा बढ़ाने की मांग की है।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि प्रदेश में आयोजित होने वाला विधानसभा सत्र हर बार अल्पकालिक रखा जाता है, जिससे जनहित के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा नहीं हो पाती। उन्होंने आरोप लगाया कि परंपरागत रूप से सोमवार को मुख्यमंत्री को सदन में जवाब देना होता है, लेकिन विधानसभा सत्र में सोमवार का दिन शामिल नहीं किया जाता, जिससे जवाबदेही की प्रक्रिया प्रभावित होती है।

कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने यह ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि इस बार होने वाले विधानसभा सत्र की अवधि बढ़ाई जाए, ताकि प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीर और सार्थक चर्चा हो सके।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विधानसभा सत्र का पर्याप्त समय तक चलना आवश्यक है, जिससे जनता की आवाज प्रभावी ढंग से सदन तक पहुंच सके।

यह भी पढ़ें :  78वीं एच.एन. पांडे मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट: लेक्स इंटरनेशनल भीमताल ने पी.पी.जे. सरस्वती विहार को पेनल्टी शूटआउट में हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह
error: Content is protected !!