नैनीताल के तल्ली ताल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला दहन किया
रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला
नैनीताल। तल्लीताल गाँधी मूर्ति के पास प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था,बढ़ती गुंडागर्दी, प्रशासन की नाकामी को लेकर तल्लीताल गांधी चौक पर प्रदर्शन कर धामी सरकार का पूतला फूंका।
कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल ने कहा प्रदेश में भाजपा सरकार गुंडागर्दी कर रही है जिला पंचायत चुनाव में भी इसका एक जीता जागता उदाहरण देखा गया। धरना प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों ने धामी सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है। उन्होंने कहा प्रदेश की जनता 2027 चुनांव में सरकार को इसका जवाब देगी।
नगर अध्यक्ष ने जिलाधिकारी वह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के तबादले की मांग की उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि भाजपा पूरे प्रदेश का माहौल बिगाड़ना चाहती है और नैनीताल पर्यटन नगरी हमेशा शांत रहती है लेकिन भाजपा सरकार यहां का माहौल भी बिगाड़ रही है सरकार अराजकता पर उतर आई है सरकार ने लोकतंत्र की हत्या की है।
इस अवसर पर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल । नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष डा. भावना भट्ट, जिलाध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ कमलेश तिवारी,अधिवक्ता हरीश भट्ट, दीपक रूबाली, शहनवाज सिद्दिकी,पूर्व पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी,पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख हिमांशु पांडेय,पूर्व नगर अध्यक्ष जे.के.शर्मा, पूर्व दायित्वधारी रईस अहमद,सभासद अंकित चंद्रा,कुन्दन सिंह बिष्ट,महिला कांग्रेस से सुनीता आर्या,आशा भट्ट,गीता मंडल, राधा ततराडी,चंपा सनवाल,रईसा चिश्ती, लता तरुण,पूर्व सभासद सुभाष कुमार,राजेंद्र व्यास,मनोज भट्ट,धीरज बिष्ट,कनक साह,नगर उपाध्यक्ष प्रेम शर्मा,नगर महामंत्री कैलाश अधिकारी,नगर विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रमोद कुमार,पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष शुभम बिष्ट,जिला उपाध्यक्ष यूथ कांग्रेस ललित सिंह बोरा,नगर SC प्रकोष्ठ अध्यक्ष सचिन कुमार, नगर सचिव बंटू आर्य,प्रदेश महासचिव यूथ कांग्रेस संजय कुमार,व्यापार मंडल उपाध्यक्ष नासिर खाँ व्यापार मंडल उपसचिव जयंत उप्रेती,मोहन कांडपाल,विनोद परिहार, योगेश साह,अमन तिवारी,जिलाध्यक्ष सोशियल मिडिया दीपक महरा, जिलाध्यक्ष NSUI शार्दुल नेगी,विधानसभा अध्यक्ष यूथ कांग्रेस अमन महिन्द्रा, नगर अध्यक्ष NSUI आयुष कुमार,गौरव कुमार, गौरव चौहान,सुमित रावत, नितिन जाटव,नीरज गैलाकोटी,ललित चनियाल,सुरेश चंद्रा,राजेंद्र सिंह कोटलिया,मनोज चनियाल,सोनू कुमार, आर्या,नफीस अहमद,दिनेश कर्नाटक,अनमोल थापा,विक्की राज,संदीप सिंह जलाल,प्रियांशु बिष्ट आदि शामिल हुए।





