ब्रेकिंग न्यूज़
केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से ‘खेत बचाओ अभियान’ का किया आगाज, किसानों के लिए 369.66 करोड़ की योजनाओं की सौगातभीमताल के नेटवर्क विहीन गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकातएसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में पुलिस का बड़ा खुलासा: 7 चोरी की वारदातों का पर्दाफाश, हिस्ट्रीशीटर ‘पिद्दा’ समेत दो गिरफ्तार, ₹2.28 लाख नकदी और चोरी की बाइक बरामदरामनगर पुलिस की बड़ी सफलता: लूटी गई स्कॉर्पियो बरामद, जिला बदर अभियुक्त गिरफ्तारभाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट से शिक्षाविदों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की शिष्टाचार भेंट, संगठन व जनसेवा पर हुई चर्चा
खबर शेयर करे -

एसएसपी नैनीताल प्रहलाद मीणा का ब्लॉकबस्टर एक्शन, हत्या का राज़, फायरिंग गैंग का सफाया और SI अनीश अहमद की वायरल बहादुरी

हल्द्वानी। हाल के दिनों में मुखानी क्षेत्र में ज्योति मेर हत्याकांड और बेतालघाट चुनाव फायरिंग को लेकर पुलिस पर सवाल उठाए जा रहे थे। आलोचकों की आवाज़ें तेज़ थीं, लेकिन पुलिस बिना कुछ कहे अपने मिशन में लगी रही।

आज उसी समर्पण का नतीजा सबके सामने है—एसएसपी नैनीताल प्रहलाद मीणा ने योगा ट्रेनर ज्योति मेर हत्या का राज़ खोलते हुए मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी का खुलासा किया।

     उधर, थानाध्यक्ष बेतालघाट अनीश अहमद और उनकी टीम का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि चुनाव फायरिंग के आरोपी को पकड़ने जब पुलिस पहुँची, तो उसने पिस्टल तान दी।

ऐसे वक्त पर उपनिरीक्षक अनीश अहमद ने बेखौफ़ होकर फिल्मी अंदाज़ में जांबाजी दिखाई और आरोपी को काबू कर लिया।

सोशल मीडिया पर लोग इस साहसिक कार्रवाई की जमकर तारीफ़ कर रहे हैं। आलोचना के बीच मिली इन सफलताओं ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि नैनीताल पुलिस खामोशी से काम करती है और नतीजों से जवाब देती है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, कफन खुलते ही परिजनों के उड़ गए होश

You missed

error: Content is protected !!