ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी।  भीमराव रामजी अंबेडकर की जयंती से पूर्व संविधान सम्मान रैली का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान शहर में बाइक रैली निकालकर लोगों को संविधान के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।

रैली में बड़ी संख्या में युवाओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागी हाथों में तिरंगा और संविधान से जुड़े संदेशों वाली तख्तियां लेकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरे।

इस दौरान “संविधान का सम्मान, देश का अभिमान” जैसे नारों से पूरा माहौल देशभक्ति और जागरूकता से सराबोर हो गया।

रैली का मुख्य उद्देश्य आमजन को संविधान में निहित अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना तथा बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना रहा।

आयोजकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में जागरूकता बढ़ाने और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में बदला स्कूलों का समय, गर्मियों और सर्दियों में अब इस समय खुलेंगे,शिक्षकों ने जताई आपत्ति
error: Content is protected !!