ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

भीमताल। राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु ने बताया कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र में लगातार बदलते मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। लंबे समय से रुक-रुक कर हो रही ओलावृष्टि, बारिश और अंधड़ के चलते फसलों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है।

शनिवार को एक बार फिर धारी ब्लॉक और रामगढ़ ब्लॉक के बड़े हिस्सों में तेज ओलावृष्टि और बेमौसमी बारिश ने कहर बरपाया।

धानाचूली, सुनकिया, बना सहित रामगढ़ से सटे क्षेत्रों में खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद हो गईं। यह पूरा इलाका उन्नत कृषि उत्पादन और फल पट्टी के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार मौसम की मार ने किसानों की कमर तोड़ दी है।

ताजा नुकसान में आलू की फसल को सबसे ज्यादा क्षति पहुंची है, जबकि तैयार मटर की फसल पूरी तरह खराब हो गई। वहीं पहले से प्रभावित गेहूं की फसल भी बर्बाद हो चुकी है। फल उत्पादकों को भी भारी नुकसान झेलना पड़ा है।

किसानों का कहना है कि पिछले दिनों हुए नुकसान का मुआवजा अभी तक नहीं मिला है, और अब दोबारा आई आपदा ने उनकी स्थिति और भी खराब कर दी है।

राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने शासन से जल्द सर्वे कर उचित मुआवजा देने की मांग की है।

यह भी पढ़ें :  ग्राफिक एरा भीमताल में बीएससी नर्सिंग फ्रेशर्स सेलिब्रेशन में दिखी प्रतिभा की रंगारंग झलक

You missed

error: Content is protected !!