ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने हल्द्वानी स्थित बेस अस्पताल समेत अन्य अस्पतालों का दौरा कर पहाड़ से उपचार के लिए पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात की।

उन्होंने मरीजों का हालचाल जाना और अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली।

अस्पताल पहुंचने पर मंत्री ने विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने मरीजों और उनके तीमारदारों से उपचार, दवाइयों, जांच, चिकित्सकीय सुविधाओं तथा अस्पताल में उपलब्ध व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।

कैबिनेट मंत्री ने अस्पताल प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो और उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए। उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों से मरीजों का उचित उपचार करने तथा आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने को कहा।

मंत्री ने कहा कि पहाड़ के दूरदराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग बेहतर उपचार की उम्मीद में हल्द्वानी पहुंचते हैं। ऐसे में अस्पताल प्रशासन की जिम्मेदारी है कि मरीजों और उनके परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने अधिकारियों से अस्पताल की व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखने और मरीजों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।

इस दौरान अस्पताल प्रशासन एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  दर्दनाक सड़क हादसा : तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत

You missed

error: Content is protected !!