ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

शादी समारोह से लौट रहे ममेरे भाईयों को विपरीत दिशा से आ रही तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार ने मारी जबरदस्त टक्कर,

बाइक सवार भाइयों की दर्दनाक मौत

चमोली। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिरही के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार दो ममेरे भाइयों की मौत हो गई।

जो कि शादी समारोह से लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि बाइक और विपरीत दिशा से आ रही तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार की जबरदस्त टक्कर से हादसा हुआ।

जिसमें बाइक सवार भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। इससे पहले गुरुवार को हरिद्वार जिले में हादसे हुए थे।सुबह हुए हादसे में दो भाइयों की मौत हुई।

जबकि लक्सर हरिद्वार मार्ग पर एक और सड़क हादसा हुआ। अनियंत्रित पिक अप वाहन ने कार सवार को टक्कर मारी, हादसे में ज्वालापुर के व्यापारी की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चमोली जिले में गुरुवार रात में राहुल (28 वर्ष) और उसका ममेरा भाई कमल सिंह (27 वर्ष), निवासी रामणी नंदानगर, किसी रिश्तेदार की शादी में शामिल होकर निजमुला से बाइक पर घर लौट रहे थे।

जब वे बिरही में बीआरओ कैंप के पास पहुंचे, तभी चमोली की ओर से आ रही तेज रफ़्तार स्विफ्ट कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भयानक थी कि कमल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल राहुल को चमोली थाने की पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचाया गया।

लेकिन राहुल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर उन्हें मोर्चरी में रखवाया है।

इससे पहले गुरुवार को हरिद्वार जिले में दो बड़े हादसे हुए थे। सुबह हुए हादसे में दो भाइयों की मौत हुई। भाइयों की बाइक एक अन्य बाइक से टकरा गई थी।

तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई थी। हरिद्वार में दूसरा हादसा देर शाम को हुआ। एक व्यापारी अपने परिवार के साथ कार से जा रहा था।

रास्ते में पिकअप वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे में व्यापारी की मौत हो गई थी। उनकी पत्नी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

यह भी पढ़ें :  वेज बिरयानी दुकान के फ्रिज से युवक की लाश बरामद, इलाके में हड़कंप
error: Content is protected !!