नैनीताल मे सावन के पहले सोमवार पर माँ नैना देवी मंदिर में भक्तों की लगी भीड
रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला
हल्द्वानी। सावन के माह में माँ नैना देवी मंदिर मे श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली बता दे की उत्तरखंड का विशेष महत्त्व है क्योंकि शिव की आराधना वाले इस त्यौहार का सीधा नाता शिव के वास स्थल उत्तराखण्ड के हिमालय से है।
यहाँ सभी भक्त सावन के त्यौहार के दौरान व्रत धारण करते हैं और प्रतिदिन शिव की पूजा के लिए माँ नयनां देवी के मंदिर पहुँचते हैं।
सुहाग के लिए विशेष माने जाने वाले इस पर्व पर महिलाऐं बड़ी संख्या में सवेरे से ही मंदिर पहुँचती हैं और भगवान शिव की आराधना में जुट जाती हैं ।
भक्त हाथों में प्रसाद की थाली लिए खड़े होकर भगवान शिव के दर्शनों के लिए मंदिर पहुँच रहे है। भक्तों ने धूप और अगरबत्ती जलाकर भगवान के प्रति अपनी आस्था को जाहिर किया है।
इस माह शिव शंकर और गौरी की पूजा कि जाती है। भक्तों की सावन की इस पूजा में बेहद आस्था है और सावन माह में जितने भी सोमवार आते हैं वो हर सोमवार को व्रत रखती हैं।
पहाड़ो में एक हफ्ते पहले ही सावन शुरू हो गया है जबकि एक तबके के लोगों ने आज से ही सावन की पूजा शुरू की है। पुरोहित भी सावन के महत्व को समझते हुए इसे पवित्र त्यौहार बताते हैं।
चाहत ने बताया कि रात भर कथा करने के बाद आज शिवजी का उपवास रखा है 16 सोमवार के व्रत रखती हूं शिवजी की आराधना करती हूं और मन को शांति मिलती हैं।
बसंत बल्लभ पांडे ने कहा सावन का महीना जो है भोलेनाथ के लिए विशेष रूप से भोले शंकर की पूजा होती है आज जो है सावन का पहला सोमवार पूर्णमासी से और संक्रांति से भी पहला सोमवार पड़ रहा है।
श्रद्धालु जान सुबह से ही भोले शंकर को दूध जल से अभिषेक कर रहे हैं भक्ति भजन एक कतार में खड़े होकर भोले शंकर का पूजा अर्चना कर रहे हैं।





