ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल लिटरेचर फेस्टिवल से पर्यटन क्षेत्रों को मिलेगी पहचान : आयुक्त दीपक रावतहल्द्वानी : गौलापार में श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, कृष्ण बाल लीलाओं के वर्णन से भावविभोर हुए भक्तनियमित रोजगार और न्यूनतम मजदूरी की मांग को लेकर जिला पंचायत गैंगमेटों का राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू के नेतृत्व में डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापनहल्द्वानी में एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर भड़के राज्य आंदोलनकारी, सीएम को ज्ञापन भेजकर सख्त कार्रवाई की मांगहल्द्वानी में प्राइवेट स्कूलों को सख्त निर्देश: एक ही दुकान से किताब-ड्रेस खरीदने का दबाव बनाया तो होगी कार्रवाई
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। हिमालय स्वराज सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में गंगापुर गौलापार में 13वीं श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

कथा का संगीतमयी एवं भावपूर्ण वाचन व्यास आचार्य राजेंद्र तिवाड़ी के श्रीमुख से किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त कर रहे हैं।

कथा के पंचम दिवस पर व्यास जी ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का अत्यंत सुंदर और भावपूर्ण वर्णन किया। उनके प्रवचन को सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कथा से पूर्व प्रातःकालीन पूजन एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान विधिवत संपन्न किए गए।

आज के मुख्य जजमान के रूप में शोभन सिंह बिष्ट, हरुली देवी, देवेंद्र सिंह, शोभा देवी, प्रकाश बिष्ट एवं भूमि बिष्ट सपत्नीक उपस्थित रहे। पूजन कार्य आचार्य संतोष जोशी तथा हरिद्वार से पधारे कमल जोशी द्वारा संपन्न कराया जा रहा है।

कथा के संगीतमयी आयोजन में संगीतकार राकेश पांडे और तबला वादक महेंद्र सिंह अपनी मधुर प्रस्तुति से वातावरण को भक्तिमय बना रहे हैं।

इस अवसर पर हिमालय स्वराज सेवा ट्रस्ट की ओर से कार्यकारी अध्यक्ष ममता रूवाली, उपाध्यक्ष दिनेश पांडे, कोषाध्यक्ष हेम पंत तथा मीडिया प्रभारी हर्ष वर्द्धन पांडे सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : महिला दिवस की पूर्व संध्या पर कैंसर विशेषज्ञ डॉ. दिशा तिवारी सम्मानित, सारथी फाउंडेशन ने किया अभिनंदन

You missed

error: Content is protected !!