ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल में सरोवर नगरी में वीकेंड के मौके पर देश के विभिन्न शहरों से पहुंचे पर्यटक

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल।  पर्यटकों ने नैनी झील में नौकायन के साथ ही दर्शनीय स्थलों के दीदार किए।नगर के प्रमुख दर्शनीय स्थल चिडिय़ाघर में दिनभर में 3345 पर्यटकों ने उच्च स्थलीय वन्य प्राणियों व फीजेट्स के दीदार किए।

जबकि कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से संचालित केव गार्डन के दीदार को दिनभर में 1290 पर्यटक पहुंचे वहीं नारायणनगर स्थित हिमालयन बाटनिकल गार्डन के दीदार को 300 पर्यटक पहुंचे।

जबकि नैनीताल-कालाढूंगी मोटर मार्ग स्थित वुडलैंड वाटर फाल में दिनभर में 1590 पर्यटकों ने मौज मस्ती की।

नगर के बारापत्थर,किलबरी,पंगूट स्नोव्यू,हिमालय दर्शन,हनुमानगढ़ी समेत अन्य दर्शनीय स्थलों में पर्यटकों की भीड़ भाड़ से रौनक नजर आयी।

पर्यटकों की एकाएक बढ़ी भीड़ की वजह से पर्यटन कारोबार से जुड़े कारोबारी भी काफी व्यस्त नजर आए।

दिल्ली से आये पर्यटल ने बताया कि नैनीताल और उत्तराखंड के बारे में केवल किताबों में ही पड़ा था कि वह स्वर्ग है।

नैनीताल लाकर जन्नत का एहसास हुआ उनका नैनीताल आना पहली बार है लेकिन यहां आकर बार-बार आने की इच्छा हो रही है।

हिमांचल से आई महिला पर्यटक ने कहा कि बक नैनीताल आना पहली बार है यह आकर यह के लोग ओर उन्हें घूमने वाले गाइड काफी शांत स्वभाव व अच्छे नेचर का था यह सबसे सुंदर यहां का नेचर और हरियाली लगी। 

दिल्ली के पर्यटक कहा कि वह पहली बार अपनी सालगिरह मनाने के लिए नैनीताल पहुंचे हैं दिल्ली में बढ़ती गर्मी से राहत के लिए वह नैनीताल आए ।

यहां की प्राकृतिक ठंड ठंड हुआ मौसम ने उनका दिल जीत लिया दिल्ली से आई महिला ने बाहर से आए लोगों के लिए एक बहुत ही अच्छा मैसेज दिया।

उत्तराखंड आओ और नैनीताल में इंजॉय करो लेकिन गंदगी ना करें उत्तराखंड साफ सुथरा है उत्तराखंड को साफ सुथरा ही रहने दो भगवान की पूंजी है उसे अच्छे से रखो।

यह भी पढ़ें :  सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में हल्द्वानी का परचम, 17 छात्र चयनित
error: Content is protected !!