ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

वैलेंटाइन डे पर खौफनाक वारदात,प्रेमिका को गोली मारने के बाद प्रेमी ने की खुदकुशी, गाड़ी में मिले दोनों के शव

नोएडा। वैलेंटाइन डे के दिन जिले के सेक्टर-39 क्षेत्र में एक कार के अंदर युवक-युवती के गोली लगे शव मिलने से सनसनी फैल गई।

दोनों खून से लथपथ हालत में पाए गए, जबकि कार से पुलिस ने एक पिस्टल भी बरामद की है। प्रारंभिक जांच में प्रेम संबंध और शादी को लेकर विवाद की बात सामने आई है।
पुलिस के अनुसार दोनों दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके के रहने वाले थे और करीब 15 साल से रिश्ते में थे। मौके से मिले हालातों के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि युवक ने पहले युवती को गोली मारी और बाद में खुद को गोली मार ली। युवक के हाथ में पिस्टल मिलने से यह शक और गहरा हुआ है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इस दिल दहला देने वाली घटना से पूरे शहर में चर्चा का माहौल है और प्रेम संबंधों के इस दर्दनाक अंत ने सभी को झकझोर दिया है।

यह भी पढ़ें :  राष्ट्रीय स्तर की भारतीय ज्ञान प्रणाली परीक्षा के लिए डीएसबी की छात्रा स्नेहा मुरारी का चयन
error: Content is protected !!