ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत हुआ ध्वजारोहण, मनोज पाठक ने विद्यार्थियों को दिलाया राष्ट्रनिर्माण का संकल्पकुमाऊँ विश्वविद्यालय में ‘एंजेल इन्वेस्टर्स एंड वेंचर कैपिटल फंडिंग’ विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान, 50 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सामानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात करना कमजोरी नहीं, जागरूकता और साहस की निशानी: प्रो. नीता बोरानगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने DRM वीना सिन्हा से लालकुआं की जनसमस्याओं पर की वार्ता, रेलवे क्रॉसिंग पुल और टेंपो स्टैंड का मुद्दा उठादिल्ली में सांसद अनिल बलूनी से गौरव गोस्वामी ने की शिष्टाचार मुलाकात, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन
खबर शेयर करे -

भीमताल। महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर ओखलकांडा ब्लाक के पश्या-कौडार स्थित पशुपति मंदिर में गुरुवार शाम भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला।

मंदिर प्रांगण शिव भजनों, घंटियों और शंखनाद की गूंज से भक्तिमय हो उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव के जयकारों के साथ भजन-कीर्तन में शामिल हुए और देर रात तक भक्ति रस में सराबोर रहे।

शाम होते ही मंदिर को आकर्षक फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया। विशेष पूजा-अर्चना के बाद भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय भजन मंडलियों ने “बम-बम भोले” और शिव स्तुति के मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों की धुन पर श्रद्धालु झूम उठे और पूरा वातावरण शिवमय हो गया।

मंदिर समिति की ओर से बताया गया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर रात्रि जागरण, रुद्राभिषेक और विशेष पूजन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रसाद वितरण और पेयजल की व्यवस्था भी की गई है। सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्वयंसेवकों की टीम तैनात रही।

ग्रामीणों और आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे भक्तों ने भगवान शिव से सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।

पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार देखने को मिला और महाशिवरात्रि पर्व को लेकर लोगों में विशेष उत्साह नजर आया।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड सरकार की डिजिटल सेवाओं पर बड़ा साइबर हमला,

You missed

error: Content is protected !!