ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

शुक्रवार को एक 12 वर्षीय छात्र का शव उसके कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला

पिथौरागढ़। जिले के पवन विहार क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। शुक्रवार को एक 12 वर्षीय छात्र का शव उसके कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पिथौरागढ़ के पुलिस क्षेत्राधिकारी कुंवर सिंह रावत ने बताया कि मृतक छात्र की पहचान कृष सिंह मेहता के रूप में हुई है, जो एक निजी स्कूल में कक्षा सातवीं का छात्र था। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम करीब चार बजे कृष का शव उसके कमरे में लटका हुआ पाया गया।

पुलिस के अनुसार कृष अपने माता-पिता से अलग पिथौरागढ़ शहर में अपनी बुआ के घर रहकर पढ़ाई करता था, जबकि उसके माता-पिता लगभग 20 किलोमीटर दूर बाराकू गांव में रहते हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल छात्र द्वारा कथित रूप से आत्महत्या किए जाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है

सीओ कुंवर सिंह रावत ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं पर छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों से पूछताछ के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

यह भी पढ़ें :  चार दिन तक रजाई में छिपाई पत्नी की लाश, पास ही बिलखती रही 11 महीने की मासूम, 2500 CCTV और 5000 लोगों से पूछताछ के बाद आरोपी गिरफ्तार
error: Content is protected !!