ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) के अधिकारियों के पदभार में बड़ा फेरबदल किया है। शासन द्वारा 15 पीपीएस अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए गए हैं।

इसके साथ ही सात पुलिस उपाधीक्षकों (सीओ) का भी स्थानांतरण किया गया है। आदेश सचिव गृह शैलेश बगौली द्वारा जारी किए गए हैं।

जारी आदेशों के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक शाहजहां जावेद खान को कार्मिक विभाग से स्थानांतरित कर अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर यातायात निदेशालय में तैनात किया गया है।

वहीं पीपीएस जोधराम जोशी को उप सेनानायक 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार, राजन सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक पीएसी मुख्यालय तथा कमला बिष्ट को अपर पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षण, पुलिस मुख्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा हाल ही में अपर पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नत हुए 11 पीपीएस अधिकारियों को भी नई तैनाती दी गई है। इनमें

दीपक सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी,

विवेक कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ,

नरेंद्र पंत को पुलिस अधीक्षक (क्षेत्रीय) अभिसूचना, हल्द्वानी,

जेही मरानी को अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय,

अंकुश मिश्रा को अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय (अपराध एवं कानून व्यवस्था) के पद पर नियुक्त किया गया है।

वहीं पूर्णिमा गर्ग को अपर पुलिस अधीक्षक कार्मिक, पुलिस मुख्यालय,

आशीष भारद्वाज को अपर पुलिस अधीक्षक सीआईडी मुख्यालय,

अविनाश वर्मा को मुख्य सुरक्षा अधिकारी, मुख्यमंत्री सुरक्षा,

दीपशिखा अग्रवाल को अपर पुलिस अधीक्षक सीआईडी हल्द्वानी,

शांतनु पराशर को उप सेनानायक एसडीआरएफ तथा

अनुषा बडोली को उप सेनानायक एटीसी हरिद्वार की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके साथ ही पुलिस मुख्यालय द्वारा सात पुलिस उपाधीक्षकों के स्थानांतरण के आदेश भी जारी किए गए हैं। इसके तहत

वंदना वर्मा को देहरादून,

योगेश चंद्र को पुलिस मुख्यालय,

ओशिन जोशी को सीआईडी सेक्टर देहरादून,

भास्कर लाल जोशी को सचिवालय एवं विधानसभा सुरक्षा,

मनोज के. असवाल को अभिसूचना मुख्यालय,

बलवंत सिंह रावत को अल्मोड़ा तथा

गोपाल दत्त जोशी को अभिसूचना मुख्यालय में तैनाती दी गई है।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 2 अगस्त 2026

You missed

error: Content is protected !!