ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में काठगोदाम थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए युवक पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को घटना के कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया धारदार चाकू भी बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार 5 मार्च 2026 को राजपुरा, हल्द्वानी निवासी श्रीमती बच्ची देवी ने थाना काठगोदाम में तहरीर देकर बताया कि रेलवे स्टेशन के सामने स्थित चस्का रेस्टोरेंट के पास दो व्यक्तियों ने उनके पुत्र पर धारदार चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना काठगोदाम में एफआईआर संख्या 23/26 धारा 109(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और सीओ हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने स्थानीय लोगों से पूछताछ और दबिश देकर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की पहचान विकास सिंह बिष्ट उर्फ गैड़ा (18 वर्ष), निवासी नवाबी रोड, हल्द्वानी के रूप में की है। वहीं दूसरे आरोपी एक विधि विवादित किशोर को भी संरक्षण में लिया गया है।

पूछताछ के दौरान नाबालिग आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया तेज धारदार चाकू बरामद कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी विकास सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि नाबालिग को माननीय न्यायालय/जेजे बोर्ड के समक्ष पेश किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  होली पर बिंदुखत्ता में हिंसक झड़प, युवक का अंगूठा कटा; दुकान खोलने के विवाद में हमला
error: Content is protected !!