ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र में पति-पत्नी और एक युवक के बीच हुए प्रेम प्रसंग को लेकर शुक्रवार रात जमकर विवाद हुआ। मामला बढ़ने पर पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।

शनिवार सुबह कुछ संगठनों ने विशेष समुदाय के प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कोतवाली में प्रदर्शन किया।
जानकारी के अनुसार, मल्लीताल निवासी एक युवक का अपनी पत्नी से तलाक का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। तलाक से पहले ही युवक दूसरी शादी कर चुका है।

वहीं उसकी पत्नी की नजदीकियां एक अन्य समुदाय के युवक से बढ़ गई थीं। शुक्रवार रात पत्नी और युवक के बीच मुलाकात की जानकारी मिलने पर पति भड़क गया और हंगामा करने लगा।

विवाद बढ़ने पर प्रेमी भी मौके पर पहुंच गया। देर रात तक हंगामे की स्थिति बनी रही, जिसे पड़ोसियों ने पुलिस बुलाकर शांत कराया। शनिवार सुबह मामले की जानकारी कुछ संगठनों को लगी तो उन्होंने कोतवाली पहुंचकर महिला के प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया, लेकिन महिला के समर्थन के चलते कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हो सकी। एसएसआई दीपक बिष्ट ने बताया कि पति और प्रेमी, दोनों का चालान किया गया है।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में डबल पेंशन घोटाले पर सख्ती, अपात्र पेंशनधारकों की राशि पर लगी रोक
error: Content is protected !!