ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल जिले के खूपी गांव में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार बस पलटी, एक की मौत, 8 घायल

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल।  खूपी गांव में शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हल्द्वानी से डीडीहाट जा रही कुमाऊं मोटर्स ऑनर्स यूनियन (केएमओयू) की बस (यूके 04 पीए 1112) गेठिया पार करते ही खूपी के एक तीव्र मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई।

बस में सवार करीब 15 यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक करीब 30 वर्षीय युवक बस के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

उसकी जेब से कोई पहचान पत्र नहीं मिला है, हालांकि मिले मोबाइल फोन के आधार पर पहचान की कोशिश की जा रही है।

इस दुर्घटना में 8 यात्री घायल हो गए, जिन्हें 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और एसडीआरएफ की टीम ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाया।

प्राथमिक जांच में हादसे की वजह बस के ब्रेक फेल होना या एक्सीलेरेटर फंसने से रफ्तार अनियंत्रित होना बताया जा रहा है।

गौरतलब है कि खूपी क्षेत्र में पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। बीती 21 मार्च को उन्नाव से जागेश्वर धाम जा रही श्रद्धालुओं की कार भी इसी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें दो लोगों की मौत हुई ।

यह भी पढ़ें :  कुमाऊं में रिश्वतखोर JE विजिलेंस के हत्थे चढ़ा, रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

You missed

error: Content is protected !!