ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी।  15 दिन पूर्व योगा ट्रेनर की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों द्वारा लगाए गए हत्या के आरोप के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी अब तक न होने पर पहाड़ी आर्मी के कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिजनों के साथ उपजिलाअधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस पर न्याय मांगने पर पीड़ितों को ही धमकाने घसीटने और लाठीचार्ज करने की कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को दिए जाने वाले ज्ञापन में उनके द्वारा एसएसपी नैनीताल को हटाए जाने की मांग की है।

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि ज्योति मेर हत्याकांड हो अमित मौर्य हत्याकांड हो पुलिस ने पीड़ितों को न्याय देने के बजाय उनका लाठियां बजे दी है उनको सड़क पर घसीटा गया है।

इसलिए दोषी पुलिस कर्मियों और पुलिस कप्तान के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। 

यह भी पढ़ें :  लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में दीक्षारम्भ कार्यक्रम, नए विद्यार्थियों का हुआ भव्य स्वागत, लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने की शिरकत

You missed

error: Content is protected !!