ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

 हल्द्वानी।  योगा ट्रेनर ज्योति मेर हत्याकांड मामले में पुलिस द्वारा खुलासा न किए जाने को लेकर लोगों ने एसएसपी कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया।

सामाजिक संगठनों व स्थानीय लोगों ने योगा ट्रेनर ज्योति मेयर हत्याकांड का खुलासा न होने पर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए ।

उन्होंने कहा कि यह पुलिस पीड़ितों पर लाठी चलाने वाली पुलिस है जबकि न्याय के लिए यहां दर-दर भटकना पड़ता है।

पिछले तीन सप्ताह से लोग लगातार खुलासे की मांग कर रहे हैं लेकिन पुलिस के हाथ अभी तक खाली है।

स्थानीय लोगों के आक्रोश को देखते हुए एसपी सिटी प्रकाश चंद्र आर्य ने बताया कि पुलिस कई टीम बनाकर आरोपियों की धर पकड़ में लगी है जल्द खुलासा कर लिया जाएगा।

वही प्रदर्शन कर रहे सामाजिक संगठन वह स्थानीय लोगों ने पुलिस को 24 घंटे का समय दिया है यदि 24 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो विशाल आंदोलन किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में होटल कर्मचारी ने गटका कीटनाशक, एसटीएच में उपचार के दौरान मौत

You missed

error: Content is protected !!