ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में चोरी का खुलासा: घर का ताला तोड़कर मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर भी पकड़े गएमुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का हल्द्वानी में शुभारंभ, 121 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमआपदा प्रभावित गांवों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी जनसमस्याएं, क्षतिग्रस्त सड़कों, पेयजल लाइनों और नहरों के पुनर्निर्माण के दिए निर्देशदेवभूमि उद्यमिता योजना से विद्यार्थियों को मिला स्वरोजगार का मंत्र, कोटाबाग महाविद्यालय में अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजितकुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. एस.एस. सामंत को मिली NASI सीनियर साइंटिस्ट फेलोशिप, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में संभाला नया दायित्व
खबर शेयर करे -

नैनीताल में मां नैना देवी मंदिर भगवान कृष्ण के भक्तों  गुलजार

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

 नैनीताल। पूरे देश के साथ नैनीताल में भी कृष्ण जन्माष्टमी की धूम देखी जा रही है। नैनीताल में भी मंन्दिरों में भगवान कृष्ण के भक्तों से मंन्दिर गुलजार दिखाई दिये।

नयना देवी मन्दिर में कृष्ण भक्तों ने ना सिर्फ पूजा अर्चना की बल्कि भगवान के प्रति अपनी आस्था भी व्यक्त की है। राधा कृष्ण के मंदिर को रंग बिरंगी फूलों की मालाओं से सजाया गया।

स्थानीय महिलाओं के द्वारा भजन कीर्त का आयोजन किया गया इसके साथ ही छोटे-छोटे बच्चे भी राधा कृष्ण बनाकर मंदिर में पहुंचे थे।

भारी संख्या में महिला एवं पुरुष भजन कीर्तन में शामिल हुए। रात 12:00 भगवान श्री कृष्ण को छप्पन भोग लगाकर उनका जन्म उत्सव मनाया गया।

सरोवर नगरी में कृष्ण जन्माष्टमी की रौनक इस लिये भी ज्यादा देखी गई की स्थानीय लोगों के साथ सैलानीयों ने भी ब्रत रखकर मन्दिर में माथा टेक भगवान से सुखद जीवन की कामना की है।

इस दौरान विनोद जोशी रक्षित शाह योगेश पंत पारस जोशी हर्ष जोशी वंश जोशी मुन्नी भट्ट हरीश राणा कविता जोशी सुरेंद्र कार्की, बबली, सुमन शाह, भुवन कांडपाल, नवीन चंद्र तिवारी ,बसंत बल्लभ जोशी, जीवन तिवारी ,चंद्रशेखर तिवारी, तेज सिंह नेगी चंदन सिंह मेहरा, आदि लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी-रुद्रपुर मार्ग पर हिट एंड रन: कार की टक्कर से युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल; कार सवार फरार

You missed

error: Content is protected !!