ब्रेकिंग न्यूज़

भीमताल। भारी बारिश और प्रतिकूल मौसम के बावजूद राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ इलाकों में अपना जनसंपर्क अभियान जारी रखा। इसी क्रम में उन्होंने ओखलकांडा ब्लॉक के दूरस्थ गांव के-उडार एवं पौहर पहुंचकर ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात की और उनके सुख-दुःख को साझा किया।
हरीश पनेरू ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी रोजमर्रा की समस्याओं, संघर्ष और जीवन की कठिनाइयों को करीब से समझने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि पहाड़ के ग्रामीण विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बीच बेहद मेहनत और संघर्षपूर्ण जीवन जीते हैं। खेती-बाड़ी, रोजगार, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं को लेकर ग्रामीणों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और जरूरतों को सुना तथा कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की समस्याओं को समझने के लिए उनके बीच पहुंचना जरूरी है। ग्रामीणों के साथ संवाद के दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने की बात कही।
हरीश पनेरू ने कहा कि भारी बारिश और खराब मौसम के बावजूद ग्रामीणों का स्नेह, अपनापन और आत्मीयता मन को आनंदित करने वाली रही। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों का यह प्रेम और विश्वास उन्हें लगातार जनता के बीच काम करने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि पहाड़ के दूरस्थ गांवों में रहने वाले लोगों की मेहनत और संघर्ष को केवल दूर से देखकर नहीं समझा जा सकता। उनके बीच पहुंचकर ही उनकी वास्तविक परिस्थितियों और समस्याओं का अनुभव किया जा सकता है। इस दौरान ग्रामीणों ने भी क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को उनके समक्ष रखा और उनके समाधान की अपेक्षा जताई।
जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों और हरीश पनेरू के बीच क्षेत्र के विकास, स्थानीय समस्याओं और भविष्य की संभावनाओं को लेकर भी चर्चा हुई। बारिश के बीच हुए इस जनसंपर्क को ग्रामीणों से सीधे संवाद और उनकी समस्याओं को समझने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  115 यूनिट रक्त जुटाकर रोटरी क्लब और ब्रह्माकुमारीज ने रचा सेवा का इतिहास

You missed

error: Content is protected !!