ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल। निगलाट सिरोड़ी गांव में साग की सब्जी में अनजाने में जहरीला धतूरा मिल जाने से एक ही परिवार के तीन लोगों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

मंगलवार शाम गांव निवासी लक्ष्मी देवी (85) खेत से साग तोड़कर लाई थीं। आंखों से कम दिखाई देने के कारण वह अनजाने में साग के साथ धतूरा भी तोड़ लाई। रात को लक्ष्मी देवी, उनके बेटे करन रौतेला (56) और बहू प्रियंका (25) ने उसी साग की सब्जी के साथ भोजन कर लिया।

खाना खाने के कुछ ही देर बाद तीनों को चक्कर आने लगे और उनकी हालत बिगड़ने लगी। यह देख परिवार की बेटी कोमल, जिसने वह सब्जी नहीं खाई थी, घबरा गई और परिजनों से पूछताछ की। बाद में खेत में जाकर जांच करने पर साग में धतूरा मिलने की बात सामने आई।

परिजन तत्काल तीनों को बीडी पांडे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भर्ती कर लिया।

वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एमएस दुग्ताल के अनुसार धतूरा एक जहरीला पौधा है, जिसके सेवन से चक्कर, घबराहट, उलझन और बेहोशी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। समय पर इलाज मिलने से तीनों मरीजों की हालत अब खतरे से बाहर है।

यह भी पढ़ें :  20 हजार के लोन पर 1.20 लाख वसूली नोटिस से बवाल, फाइनेंस कंपनी कार्यालय में हंगामा

You missed

error: Content is protected !!