ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी० के निर्देशन में नैनीताल पुलिस का “ऑपरेशन प्रहार”

अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर बरपा कहर

7 शातिर वांछित/इनामी अपराधी गिरफ्तार, 02 अपराधी जिला बदर

484 संदिग्धों का सत्यापन, 07 लोगो के विरुद्ध BNS/BNSS तथा 111 लोगों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के कार्यवाही

रैश ड्राइविंग, ड्रंकन ड्राइविंग, गलत नंबर प्लेट, हूटर बजाने वाले 110 वाहनों पर कार्यवाही, 31 वाहन सीज, 13 गिरफ्तार

243 होटल, ढाबे इत्यादि की सघन चेकिंग

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नैनीताल पुलिस ने अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर बड़ा शिकंजा कसते हुए व्यापक कार्रवाई की है।

03 अप्रैल से 07 अप्रैल 2026 तक चले इस अभियान में पुलिस ने 7 वांछित/इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया, जबकि 2 पेशेवर अपराधियों को जिला बदर किया गया।

अभियान के दौरान 484 संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया गया और 111 लोगों के खिलाफ पुलिस एक्ट में कार्रवाई हुई। वहीं BNS/BNSS के तहत भी 7 मामलों में कानूनी कार्रवाई की गई।

यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी पुलिस सख्त दिखी—रैश ड्राइविंग, ड्रंकन ड्राइविंग और गलत नंबर प्लेट जैसे मामलों में 110 वाहनों पर कार्रवाई की गई, जिनमें से 31 वाहन सीज किए गए और 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

इसके अलावा जिलेभर में 243 होटल, ढाबों, पब और बार की सघन चेकिंग कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई।

 पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि जनपद में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 13 अप्रैल 2026
error: Content is protected !!