ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हाईस्कूल हो या इंटर, दोनों ही परीक्षा परिणामों में प्रदेश में कुमाऊं मंडल के होनहारों का दबदबा रहा। हाईस्कूल की टॉप-25 वरीयता सूची में शामिल 216 बच्चों में से 118 बच्चे कुमाऊं मंडल के हैं।

इनमें सर्वाधिक 37 होनहार ऊधमसिंह नगर जिले के हैं। बेशक बागेश्वर जिला ओवलऑल रिजल्ट में सबसे आगे हैं लेकिन हाईस्कूल की वरीयता सूची के मामले में यह जिला सबसे पीछे रहा। इस जिले के सिर्फ पांच बच्चे ही वरीयता सूची में स्थान पा सके।

गढ़वाल मंडल में हाईस्कूल की वरीयता सूची में 98 बच्चों ने स्थान प्राप्त किया है। यहां भी सर्वाधिक 21 बच्चे मैदानी जिले हरिद्वार के हैं। टिहरी और उत्तरकाशी जिले वरीयता सूची में स्थान पाने में पीछे रह गए। इन दोनों जिलों के 10-10 बच्चे टॉपर्स की लिस्ट में स्थान हासिल कर पाए।

इंटर के रिजल्ट में भी कुमाऊं के मेधावियों का कब्जा रहा। टॉप -25 की कुल 165 बच्चों की लिस्ट में 98 बच्चे कुमाऊं के हैं तो 68 होनहार गढ़वाल मंडल के हैं। इंटर की लिस्ट में भी वरीयता सूची में स्थान पाने वाले सर्वाधिक बच्चे मैदानी जिले यूएस नगर और हरिद्वार के हैं। इंटर में भी यूएस नगर के 37 और हरिद्वार के 18 बच्चे श्रेष्ठता सूची में स्थान पाए हैं।

वरीयता सूची में ऊधमसिंह नगर जिला सबसे आगे
ऊधमसिंह नगर जिले के होनहारों ने फिर साबित कर दिया है कि वे सबसे अव्वल है। इस बार हाईस्कूल और इंटर के रिजल्ट में इस जिले के 37-37 बच्चे वरीयता सूची में स्थान पाने में सफल रहे।

हाईस्कूल की वरीयता सूची में कुमाऊं की स्थिति

  • ऊधमसिंह नगर 37
  • नैनीताल 26
  • पिथौरागढ़ 22
  • अल्मोड़ा 22
  • चंपावत 06
  • बागेश्वर 05
  • कुल 118

हाईस्कूल की वरीयता सूची में गढ़वाल की स्थिति

  • हरिद्वार 21
  • पौड़ी 17
  • चमोली 14
  • देहरादून 13
  • रुद्रप्रयाग 13
  • टिहरी 10
  • उत्तरकाशी 10
  • कुल 98

इंटर वरीयता सूची में कुमाऊं की स्थिति

  • यूएस नगर 37
  • अल्मोड़ा 11
  • बागेश्वर 10
  • पिथौरागढ़ 12
  • चंपावत 08
  • नैनीताल 20
  • कुल 98

गढ़वाल मंडल की स्थिति

  • हरिद्वार 18
  • रुद्रप्रयाग 14
  • उत्तरकाशी 10
  • देहरादून 09
  • पौड़ी 05
  • चमोली 06
  • टिहरी 05
  • कुल 68
यह भी पढ़ें :  वरिष्ठ भाजपा नेता हेम आर्य ने नैनीताल विधानसभा के दुरुस्त गांवों का किया भ्रमण,ग्रामीणों की सुनी जन समस्याएं

You missed

error: Content is protected !!