ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

“ऑपरेशन प्रहार” के तहत मुखानी व बनभूलपुरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही

2 अभियुक्त गिरफ्तार, मुखानी में भारी मात्रा में अवैध शराब व बनभूलपुरा में चाकू बरामद

नैनीताल। जिले में अपराध और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जिलेभर में चल रहे अभियान के क्रम में मुखानी और बनभूलपुरा पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मुखानी थाना पुलिस ने 8 अप्रैल 2026 को चेकिंग के दौरान गैस गोदाम रोड, सिटी मार्ट के पास एक युवक को स्कूटी में अवैध शराब का परिवहन करते हुए पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरीश सिंह (24 वर्ष) निवासी रामपुर रोड, हल्द्वानी के रूप में हुई है। उसके कब्जे से चार पेटी, कुल 192 टेट्रा पैक किन्नू मसालेदार देशी शराब बरामद की गई। इस मामले में थाना मुखानी में आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

वहीं, बनभूलपुरा पुलिस ने 9 अप्रैल 2026 को रेलवे फाटक क्षेत्र में चेकिंग के दौरान फैज मलिक (22 वर्ष) निवासी बनभूलपुरा को एक अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम की धारा 4/25 के तहत मामला दर्ज कर उसका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

दोनों कार्रवाइयों में पुलिस टीमों ने सतर्कता और तत्परता का परिचय देते हुए अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने का काम किया है।

यह भी पढ़ें :  भूस्खलन से अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे 3 घंटे ठप, जाम में फंसी एंबुलेंस; दो युवक घायल

You missed

error: Content is protected !!