ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : जलभराव पर कमिश्नर दीपक रावत सख्त, अधिकारियों की सुस्ती पर लगाई फटकार 200 करोड़ की सड़क-ड्रेनेज परियोजनाएं हर हाल में पूरी करने के निर्देशडॉ. हेम चंद्र पांडे के उत्तराखंड लोक सेवा आयोग सदस्य बनने पर कूटा ने जताई खुशी, दी बधाईभवाली के चर्चित नरेश पांडे केस में नया खुलासा, पहली शिकायतकर्ता गिरफ्तार, पॉक्सो समेत गंभीर धाराओं में कार्रवाईऑपरेशन प्रहार: कालाढूंगी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 150 पाउच कच्ची शराब व 10 लीटर अवैध शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तारपहाड़पानी–कल्याणपुर मोटर मार्ग पर सुरक्षात्मक कार्य के लिए 60.19 लाख रुपये मंजूर, जल्द शुरू होगा निर्माण: मंत्री राम सिंह कैड़ा
खबर शेयर करे -

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) ने बीआईटीएस भीमताल के शिक्षाविद् डॉ. हेम चंद्र पांडे को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग का सदस्य नियुक्त किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

कूटा पदाधिकारियों ने कहा कि डॉ. हेम चंद्र पांडे कुमाऊं विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग के पूर्व छात्र (एलुमनी) हैं तथा उन्होंने अपनी पीएचडी भी कुमाऊं विश्वविद्यालय से ही पूरी की है। शिक्षा और शोध के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए यह नियुक्ति पूरे विश्वविद्यालय परिवार के लिए गौरव का विषय है।

कूटा के अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी सहित प्रो. नीलू, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. युगल जोशी, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. कुबेर गिनती, डॉ. शिवांगी, डॉ. अनिल बिष्ट, डॉ. दीपिका गोस्वामी, डॉ. अशोक कुमार तथा एलुमनी सेल के अध्यक्ष डॉ. बी.एस. कालाकोटी, डॉ. ज्योति कांडपाल, डॉ. रितेश साह, डॉ. मीना पांडे, डॉ. निशा, डॉ. भुवन आर्य और डॉ. नंदन मेहरा ने डॉ. पांडे की नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड को केंद्र से 451.63 करोड़ की पहली किस्त मंजूर, सीएम धामी ने पीएम मोदी और वित्त मंत्री का जताया आभार

You missed

error: Content is protected !!