ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चला अभियान, आबकारी अधिनियम के तहत तीन मुकदमे दर्ज

रिपोर्टर : नीरज तिवारी 

कालाढूंगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कालाढूंगी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 150 पाउच कच्ची शराब (86 व 64 पाउच) तथा 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है।

14 जुलाई 2026 को पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान मोटेश्वर महादेव मंदिर के पास, ग्रीन होम स्टे से आगे छोटी हल्द्वानी तथा कुआडांट क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने राजेन्द्र पाल सिंह और किशन सिंह बनोला को क्रमशः 86 व 64 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। वहीं, एक अन्य कार्रवाई में भूपाल राम को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दबोच लिया गया।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत एफआईआर संख्या 81/2026, 82/2026 एवं 83/2026 दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 14 अगस्त 2026

You missed

error: Content is protected !!