रानीखेत। तीन दिवसीय जनपदीय एथलेटिक्स मीट का आज विधिवत समापन हुआ। अंडर 14/17/ 19 बालक/ बालिका वर्ग में ताडीखेत ब्लॉक का एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दबदबा कायम रहा।
बालक वर्ग अंडर-19 मे 3000 मी दौड़ में प्रदीप सिंह बिष्ट राजकीय इंटर कॉलेज सिलोर महादेव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। तथा 800 मीटर में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
3000 मी बालिका वर्ग में दीक्षा नेगी राजकीय इंटर कॉलेज शेर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
ऊंची कूद में गौरव सिंह बिष्ट राजकीय इंटर कॉलेज सिलोर महादेव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 100 मी बालिका वर्ग में प्रीति आर्य नेशनल इंटर कॉलेज रानीखेत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
चक्का फेक बालक वर्ग में सागर सिंह राजकीय इंटर कॉलेज नौगांव ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद बालिका वर्ग में हेमा मेहरा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रानीखेत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
200 मीटर बालक वर्ग में रोशन सिंह राजकीय इंटर कॉलेज बेड़गांव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 17 बालक वर्ग 400 मी में यश पांडे राजकीय इंटर कॉलेज रघुली पीपल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और 200 मीटर में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
अंडर 17 बालक वर्ग गोला फेंक में गौरव बिष्ट राजकीय इंटर कॉलेज शेर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।अंडर 17 बालिका वर्ग में खुशबू बिस्ट राजकीय इंटर कॉलेज देवलीखेत ने 200 मीटर में प्रथम और 100 मीटर में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
बालिका वर्ग गोला फेक में मेगा आर्य ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग भाला फेंक में विवेक कुमार इंटर कॉलेज खिरखेत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 14 बालिका वर्ग 800 मीटर में गायत्री बिस्ट राजकीय इंटर कॉलेज देवलीखेत ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
ब्लॉक कीड़ा समन्वयक डॉ0 शिवराज सिंह बिष्ट ने बताया राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 6 नवंबर से 9 नवंबर तक उधम सिंह नगर में संपन्न होने जा रही है।
इस एथलेटिक्स प्रतियोगिता में ताडीखेत ब्लॉक से राज्य स्तर के लिए राजकीय इंटर कॉलेज सिलोर महादेव से प्रदीप सिंह बिष्ट, गौरव सिंह बिष्ट, कपिल बिष्ट, राजकीय इंटर कॉलेज रघुलीपीपल से यश पांडे राजकीय इंटर कॉलेज शेर से गौरव बिष्ट दीक्षा नेगी नेशनल इंटर कॉलेज रानीखेत से प्रीति आर्य राजकीय इंटर कॉलेज देवली खेत से खुशबू बिष्ट प्रतिभाग करेंगे।
विभिन्न ब्लॉकों से उत्कृष्ट कार्य के लिए ताड़ीखेत ब्लॉक से श्रीमती ममता जोशी श्री संतोष भट्ट को खेलों में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया।
राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए चयनित एथलीट्स और सम्मानित व्यायाम शिक्षकों को संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत राहुल आनंद, खंड शिक्षा अधिकारी श्री हरेंद्र शाह, प्रधानाचार्य श्री रोशन लाल टम्टा, ब्लॉक क्रीडा समन्वयक डॉ0शिवराज सिंह बिष्ट ने बधाई और शुभकामनाएं दी।
जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में चंदन सिंह मेहरा राजीव खाती मनमोहन देव अजय चंद शादाब कुंवर पपनै संतोष भट्ट शिव दत्त पांडे चदराम गिरीश रावत यशपाल गीता शर्मा ममता जोशी मृदुला भगवती बिस्ट रितु आदि ने कोच और मैनेजर की भूमिका निभाई।
