रिपोर्टर बलवंत सिंह रावत 

रानीखेत। मुख्‍यमंत्री नवाचार समिति – राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत ने कॉलेज कम्युनिटी ग्रुप के सहयोग से विद्यार्थियों को अपनी समस्याओं को संभावित समाधान के साथ प्रस्तुत करने के लिए एक खुला मंच प्रदान किया जिसे ‘हैकाथॉन’ कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया गया। निर्णायक मंडल में डॉ. प्राची जोशी, डॉ. दीपा पांडे (जूलॉजी) और डॉ. दीपा पांडे (इतिहास) ने अपनी महत्वपूर्ण अंतर्दृष्टियाँ साझा कीं।

कार्यक्रम की शुरुआत समिति की संयोजक डॉ. बर्खा रौतेला के स्वागत भाषण से हुई और मंच संचालन छात्र पारस द्वारा किया गया। वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. पी. एन. तिवारी ने छात्रों को आशीर्वाद देते हुए आश्वासन दिया कि उनकी कई समस्याओं से संबंधित प्रस्ताव पहले ही प्रशासन को भेजे जा चुके हैं। समाजशास्त्र विभाग की डॉ. कमला बिष्ट ने अपने भाषण से छात्रों को प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम में डॉ. प्रसून जोशी.डॉ. पारुल, डॉ. भारद्वाज, डॉ. शीतल चौहान, डॉ. निधि पांडे, डॉ. हिमानी नेगी, डॉ. नितिका, डॉ. नीमा, डॉ. बबिता कांडपाल, डॉ. रेखा भट्ट, डॉ. कुसुमलता और डॉ. किरण पंत उपस्थित रहे।

कॉलेज के अध्यक्ष प्रभात रावत, सचिव प्रदीप कुमार, संयुक्त सचिव भास्कर मेहरा, गौरव तिवारी, संध्या रावत, मनीष जोशी, मनीष बिष्ट, हर्षित रौतेला, राहुल बिष्ट, गुंजन बिष्ट, मानसी, रेनू, रिंकू, त्रिप्ति, राहुल और मनोज कोरंगा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

रेनू रावत, राहुल नेगी, और मानसी फर्त्याल को क्रमशः प्रथम, द्वितीय, और तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। डॉ. दीपाली कंवाल ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। कार्यक्रम शिक्षकों और छात्रों के बीच की दूरी को कम करने की दिशा में एक नई शुरुआत थी जिसमें छात्रों की समस्याओं को उनके ही दृष्टिकोण से प्रस्तुत किया गया।

प्राचार्य प्रोफेसर पुष्पेश पांडे ने नवाचार टीम और छात्रों को कार्यक्रम की सफल समाप्ति पर बधाई दी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  रामनगर में नवविवाहिता की निर्मम हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.