ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। कुमाऊं के सबसे बड़े नगर निगम हल्द्वानी की आबादी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और इस शहर की सबसे बड़ी समस्या पानी की आपूर्ति है और गर्मी में यह समस्या विकराल रूप ले लेती है।

हालात यहां तक पहुंच जाते हैं कि निर्माण कार्यों में और धूलाई में भी पानी के प्रयोग पर प्रतिबंध लगाना पड़ता है। बढ़ती आबादी के दबाव के बीच पेयजल आपूर्ति करना जल संस्थान के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है।

इस बार भी भीषण गर्मी पड़ने के आसार है ऐसे में जल संस्थान के अधिकारी अपने तैयारी के बात तो कह रहे हैं लेकिन वह कितने तैयार हैं।

यह आने वाला समय बताएगा हालांकि अधिशासी अभियंता का कहना है की वर्तमान में गौला नदी से पेयजल संस्थान के फिल्टर प्लांट को पर्याप्त मात्रा में पानी मिल रहा है।

गर्मी में यदि नलकूपों की मोटर खराब होगी तो उसके लिए भी 20 मोटर पहले से तैयार रखी गई है साथ ही टैंकरों से भी पेयजल आपूर्ति की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें :  दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में पलटी, दो युवकों की मौत, दो गंभीर घायल
error: Content is protected !!