ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

रुसी बाइपास से चलाई रोडवेज़ बस शटल सेवा,बिना होटल बुकिंग और बिना पार्किंग बुकिंग के पर्यटकों शहर में प्रवेश नहीं करने दिया

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। शहर में पर्यटकों की भीड़ के कारण घंटो तक लम्बा जाम लग रहा है।जाम को कम करने के लिए बिना होटल बुकिंग और बिना पार्किंग बुकिंग के पर्यटकों शहर में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है।

पर्यटकों की गाड़ियों को रूसी बाइपास में रोक दिया जा रहा है।जिसके कारण रुसी बाइपास में पर्यटकों की भीड़ लग रही है।जिसके कारण पर्यटकों को परेशानीयो का सामना करना पड़ रहा है।
पर्यटकों की सुविधा और शहर में जाम को कम करने के लिए शनिवार को पुलिस प्रशासन के आदेश पर रुसी बाइपास से नैनीताल तक रोडवेज़ बस शटल सेवा चलाई गई।
रोडवेज़ बसों ने रुसी बाइपास से नैनीताल तक लगभग 5 चक्कर लगाए।
परिवहन विभाग की ओर से पर्यटक सीजन के दौरान ज़रूरत पड़ने पर रुसी बाइपास से नैनीताल तक शनिवार व रविवार को रोडवेज़ बस शटल सेवा चलाई जाएगी।

रोडवेज़ की स्टेशन अधीक्षक विमला रौतेला ने बताया कि पुलिस प्रशासन के आदेश पर रुसी बाइपास से नैनीताल तक रोडवेज़ बस शटल सेवा चलाई गई।

जिससे शहर में जाम की स्थिति को कम किया जा सके।और पर्यटक आसानी से शहर तक पहुँच सके।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : डीएसबी परिसर में भजन प्रतियोगिता आयोजित, आयुष कोटवाल रहे प्रथम

You missed

error: Content is protected !!