ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते चरमराई नगर की सफाई व्यवस्था का ईद के दिन जायजा लेने मुस्लिम बस्तियों में पहुंचे अधिशासी अधिकारी।

रिपोर्टर – नीरज तिवारी

कालाढूंगी। पिछले पांच दिनों से कालाढूंगी नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों द्वारा अपने मंदिर की भूमि को अपने नाम किए जाने को लेकर हड़ताड़ की जा रही हैं जिसके चलते नगर की सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है।

शनिवार को ईद के अवसर पर नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी अभिनव कुमार के द्वारा वार्ड नंबर 3, 4 व 5 में पहुंचकर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया, इस दौरान अधिशासी अधिकारी ने कहा बाल्मीकि समाज से वार्ता चल रही है।

शीघ्र ही समाधान निकाल लिया जाएगा । वहीं उन्होंने मुस्लिम समाज को ईद की बधाई दी। 

इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष महमूद हसन बंजारा ने कहा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रेखा कत्यूरा व सभी सभासद इस मुद्दे को लेकर गंभीर है शीघ्र समस्या का समाधान निकाला जाएगा।

इस दौरान सभासद नसीम जहाँ, सामाजिक कार्यकर्ता शाकिर हुसैन, मुम्तियाज अंसारी, जाकिर हुसैन आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कैंप आज़ से लगने शुरु...
error: Content is protected !!