ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

ईद उल फितर का त्योहार कालाढुगी में हर्षौल्लास से मनाया गया, शाही इमाम मुफ़्ती इरशाद हुसैन ने ईद की नमाज अता कराई। 

रिपोर्टर – नीरज तिवारी

कालाढूंगी । पूरे देश में ईद का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मौके पर कालाढूंगी में शनिवार को सुबह 9 बजे ईदगाह में शहर मुफ़्ती इरशाद अली ने नमाज अता कराई।

नमाज से पहले उन्होंने तकरीर में कहा कि ईद खुशी का त्यौहार है इसे मिलजुलकर मनाना चाहिए।

जो मुफ़्ती इरशाद अली ने कहा कि रमजान माह की इबादतों और रोजे के बाद ईद उल फितर का त्योहार खुदा का इनाम है।

ईद पर सभी गिले शिकवे मिटाकर दोस्तों और अपनों की तरह सभी को गले लगाना चाहिए। इस दौरान देश में अमन चैन की दुआ मांगी गई।

इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से कालाढूंगी कोतवाली के उपनिरीक्षक पंकज जोशी के नेतृत्व में S.I. जयवीर सिंह, कांस्टेबल अमन दीप, किशन नाथ, हीरा, आदि पुलिस कर्मी मौजूद थे ।

वहीं नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रेखा कत्यूरा व पूर्व चेयरमैन पुष्कर कत्यूरा ने सभी को ईद की बधाई देते हुए बच्चों को चॉकलेट और उपहार वितरण किए। 

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी का स्कूल संचालक: अतिक्रमण हटते ही बौखलाया, पत्रकार पर निशाना
error: Content is protected !!