ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी में अतिक्रमण पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, तिकोनिया से वर्कशॉप लाइन तक चला अभियान, कई ठेले ज़ब्त 

हल्द्वानी। शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से नगर निगम और जिला प्रशासन ने संयुक्त रूप से व्यापक अभियान चलाते हुए अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।

सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी और नगर आयुक्त परितोष वर्मा के नेतृत्व में तिकोनिया से वर्कशॉप लाइन तक अतिक्रमण हटाओ अभियान संचालित किया गया।

अभियान के दौरान फुटपाथों और सार्वजनिक स्थलों पर अवैध रूप से लगाए गए कई ठेलों और अस्थायी अतिक्रमणों को नगर निगम की टीम ने जब्त कर लिया।

इसके अलावा नियमों का उल्लंघन करने वाले अतिक्रमणकारियों के चालान काटकर जुर्माना भी लगाया गया। कार्रवाई के दौरान नगर निगम, प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही।

प्रशासन का कहना है कि शहर में बढ़ते अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी और पैदल चलने वाले लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

इसी को देखते हुए सार्वजनिक स्थानों और फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए यह अभियान चलाया गया।

सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी और नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने स्पष्ट किया कि शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, आम जनता की सुविधा सुनिश्चित करने तथा सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त रखने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

उन्होंने व्यापारियों और आम नागरिकों से अपील की कि वे फुटपाथों और सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न करें तथा प्रशासन का सहयोग करें। प्रशासन ने चेतावनी दी कि भविष्य में अतिक्रमण पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  ब्रेकिंग न्यूज: नैनीझील से चार दिन में तीसरा शव बरामद, लगातार मिल रही लाशों से दहशत
error: Content is protected !!