ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल। डीएसबी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा सोमवार को भारत सरकार के राष्ट्रव्यापी अभियान ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में डीन साइंस प्रो. संजय पंत एवं सहायक लेखाधिकारी हिमांशु मठपाल सहित विभाग के शिक्षकों और कर्मचारियों ने देवदार, बांज, बुरांश, पदम तथा हाइड्रेंजिया के पौधे रोपे।

इस अवसर पर प्रो. संजय पंत ने कहा कि पौधे लगाना जीवन की सार्थक पहल है। जिस प्रकार जल के बिना जीवन संभव नहीं है, उसी प्रकार प्रकृति और पौधों के बिना मानव जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती।

सहायक लेखाधिकारी हिमांशु मठपाल ने कहा कि पौधारोपण मानव का सबसे बड़ा दायित्व है, जो वर्तमान और भविष्य दोनों को सुरक्षित बनाने का माध्यम है।

वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी ने कहा कि पौधारोपण केवल हमारा चिंतन नहीं, बल्कि हमारी शक्ति है। उन्होंने बताया कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान भारत सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण और पृथ्वी माता के सम्मान में शुरू किया गया राष्ट्रव्यापी वृक्षारोपण अभियान है। इसके तहत प्रत्येक व्यक्ति अपनी माँ के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त करते हुए एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प ले सकता है।

कार्यक्रम के दौरान सहायक लेखाधिकारी हिमांशु मठपाल को शॉल ओढ़ाकर, पौधे का फ्लायर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के लिए सभी पौधे वन क्षेत्राधिकारी आनंद लाल आर्य द्वारा उपलब्ध कराए गए।

इस अवसर पर डॉ. भारत घनश्याल, डॉ. नवीन पांडे, नंदा बल्लभ पालीवाल, वसुंधरा, लता नितवाल, शीतल कोरंगा, विशाल, लीला सहित विभाग के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  मानसून पर नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट, बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे अधिकारी,डीएम ललित मोहन रयाल के सख्त निर्देश, 24×7 अलर्ट मोड में रहेगा प्रशासन; लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई
error: Content is protected !!